सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में 8 गिरफ्तार, AAP ने की SIT जांच की मांग
नई दिल्ली, गुरुवार, 31 मार्च 2022। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की घटना के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पड़ताल के लिए पुलिस की छह टीमें छापेमारी में लगी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने 30 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर कथित हमले और तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी थी।
सौरभ भारद्वाज की याचिका में हमले और इसके अपराधियों के संबंध में एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की गई है। सौरभ भारद्वाज ने अपनी याचिका में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है, "ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस की मौन मिलीभगत से इसे अंजाम दिया गया।" फिलहाल याचिका दायर करने की प्रक्रिया चल रही है। यह बताया गया है कि सीएम के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे टूट गए, और सीएम के घर के चारों ओर सुरक्षा अवरोध टूट गया। दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में, केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था। जिसके बाद उनका लोगों ने काफी विरोध किया था।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
