जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए,व्यवस्था की समीक्षा की

img

जम्मू, मंगलवार, 29 मार्च 2022। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और आगामी चैत्र नवरात्र के लिए व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिन्हा ने मंदिर में पूजा की तथा जम्मू कश्मीर के विकास तथा वहां के निवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। चैत्र नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रही है। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, “पवित्र गुफा में दर्शन कर श्री माता वैष्णो देवी जी का आशीर्वाद लिया। जम्मू कश्मीर के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चैत्र नवरात्र के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा की जाने वाली व्यवस्था की समीक्षा की।”

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement