भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

चंडीगढ़, सोमवार, 28 मार्च 2022। पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी एक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को अपने हक का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़े तो कितना दुख होता होगा। यह कितनी गलत बात है। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।
उन्होंने कहा कि साफ खाने लायक खाना आप लोगों के घर में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए किसी को भी अपनी देहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी। यह एक वैकल्पिक योजना है, अगर आपके पास में राशन डिपो है तो आप वहां पर जाकर राशन ले सकते हैं। इस योजना के तहत पंजाब के अधिकारी फोन करके राशन पहुंचाने का समय जानेंगे और लोगों की सुविधा के हिसाब से घर-घर राशन पहुंचाएंगे। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में इसी योजना को लागू करने की कोशिश की थी। हालांकि, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेदों के कारण इसे रोक दिया गया था।


Similar Post
-
कश्मीर के राजनीतिक दलों ने मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई का स्वागत किया
श्रीनगर, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। कश्मीर के राजनीतिक दलों ने 20 ...
-
कांग्रेस ने बिधूड़ी के निलंबन की मांग की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने लोकसभा में बह ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की लड़ियों, बेरियम युक्त पटाखों के निर्माण की अनुमति संबंधी याचिकाएं की खारिज
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों क ...