भारतीय सेना ने सिलीगुड़ी गलियारे के पास सैन्य अभ्यास किया

नई दिल्ली, शनिवार, 26 मार्च 2022। भारतीय सेना ने चीन की सीमा के निकट सिलीगुड़ी गलियारे के पास दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह में यह दूसरा ऐसा अभ्यास है। सेना ने 24 से 25 मार्च के बीच यह अभ्यास किया जिसमें लगभग 600 सैनिकों ने भाग लिया। इसमें सैनिकों ने हवा में ऊंचाई से छलांग लगाई तथा निगरानी और लक्ष्य भेदने का अभ्यास किया। सिलीगुड़ी गलियारा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगती जमीन है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है और सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...