थोकचोम सत्यव्रत चुने गए मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष

इम्फाल, गुरुवार, 24 मार्च 2022। थोकचोम सत्यव्रत सिंह गुरुवार को मणिपुर विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सत्यव्रत ने हाल के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में दूसरी बार यास्कुल विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह पिछली एन बीरेन सिंह सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रह चुके हैं। सत्यव्रत ने कहा कि वह सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और बिना किसी पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन विवेकपूर्ण तरीके से करेंगे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कांग्रेस नेता ओ इबोबी सिंह ने सत्यव्रत को उनके चुने जाने पर बधाई दी।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...