जल का उपयोग सावधानी से करने का आह्वान किया नायडू ने

नई दिल्ली, मंगलवार, 22 मार्च 2022। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जल का सावधानी से उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा है कि इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए। नायडू ने विश्व जल दिवस पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि सभी लोगों को जल का उपयोग सावधानी से करने का संकल्प लेना चाहिए। सतत् विकास के लिए जल मूल तत्व हैं और इस बहुमूल्य संसाधन को संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विश्व जल दिवस पर आह्वाहन करता हूँ कि इस जीवनदायी प्राकृतिक संसाधन का उपयोग सावधानी से करें। पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं, जल स्रोतों को साफ रखें, उनका संवर्धन करें। जल, जीवन का पर्याय है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि जल का उपयोग घटाना चाहिए और भविष्य की पीढ़ियों को सौंपने के लिए इसका पुन उपयाेग किया जाना चाहिए।


Similar Post
-
मिराज का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिला, सुखोई का आधा
मुरैना, रविवार, 29 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ...
-
एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया
श्रीनगर, रविवार, 29 जनवरी 2023। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए ...
-
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न ...