महाराष्ट्रः औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

औरंगाबाद, शनिवार, 19 मार्च 2022। औरंगाबाद में गंगापुर-वैजापुर मार्ग पर नंदूर मदमेश्वर नहर के पास शुक्रवार रात को गन्ने से लदे ट्रक से एक पिकअप वैन टकरा जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 10 बजे के पास हुई, जब गंगापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में पिकअप वैन क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोहित सुरवासे (28), अक्षय खिरसागर (20) और गणेश शिरसाट (30) के रूप में हुई है। सभी को गंगापुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिवशंकर सांगवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Similar Post
-
दिल्ली में उच्च शिक्षा लैंगिक समानता सूचकांक में गिरावट
नई दिल्ली, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निद ...
-
झारखंड की स्कूल शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी
मेदिनीनगर (झारखंड), शनिवार, 09 दिसंबर 2023। झारखंड के पलामू जिले ...
-
दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक ...