पंजाब विस मतगणना : पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हार

चंडीगढ़, गुरुवार, 10 मार्च 2022। पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला नगर सीट से 19,873 मतों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। बृहस्पतिवार को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के अजित पाल सिंह कोहली ने उन्हें पटियाला नगर सीट से मात दी। पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पटियाला के शाही परिवार के वंशज सिंह (79) ने 2002, 2007, 2012 और 2017 में कांग्रेस की टिकट पर पटियाला सीट से चुनाव जीता था। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। बाद में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनाव के लिए गठबंधन किया। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...