भारत के 23 नाविकों को मायकोलाइव पोर्ट से निकाला गया

नई दिल्ली, बुधवार, 09 मार्च 2022। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि मायकोलाइव पोर्ट में फंसे शेष 23 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया और उन्हें बुखारेस्ट के रास्ते लाया जा रहा है। दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया,'शेष 23 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वे मोल्दोवा सीमा पार कर चुके हैं और बुखारेस्ट की ओर जा रहे हैं।' ये सभी 23 भारतीय नाविक उन 75 भारतीय नाविकों के समूह का हिस्सा हैं, जो दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव पोर्ट में फंसे हुए थे। जिनमें से मंगलवार को 52 नाविक निकाले गये थे। उनके साथ दो लेबनानी और तीन सीरियाई नाविकों को भी बाहर निकाला गया था तथा शेष बचे 23 नाविक वहीं रहे गए थे। इससे पहले मंगलवार को, कीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने मायकोलाइव पोर्ट में फंसे 75 भारतीय नाविकों को निकालने के लिए हस्तक्षेप किया है लेकिन कुछ समस्याओं के कारण 23 नाविकों को निकाला नहीं जा सका, जिन्हें निकालने के लिए अगले दिन प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में 24 फरवरी को शुरू हुए सैन्य कार्रवाई के बाद ये सभी नाविक अपने जहाज में फंसे थे।


Similar Post
-
मिराज का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिला, सुखोई का आधा
मुरैना, रविवार, 29 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ...
-
एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया
श्रीनगर, रविवार, 29 जनवरी 2023। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए ...
-
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न ...