यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को बुखारेस्ट के रास्ते मुंबई लाया गया

मुंबई, रविवार, 06 मार्च 2022। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर एअर इंडिया का विमान शनिवार देर रात मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने शनिवार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1202 के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसमें सवार यात्रियों का स्वागत किया। पाटिल ने यात्रियों से बातचीत में कहा कि जबतक युद्धग्रस्त यूक्रेन से सभी भारतीयों की निकासी नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद 24 फरवरी से ही बंद है और भारत अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते विशेष विमानों के जरिये वापस ला रहा है।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...