सनातन है तो हम हैं - देवनानी
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन है तो हम हैं। सनातन के लिए ही हम सिंध छोड़कर आए थे। सनातन की प्रगति के लिए हमें तन मन और धन से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन से नई पीढ़ी को जोड़ना होगा। स्पीकर श्री देवनानी रविवार को यहां मानसरोवर स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने संत भगत प्रकाश से आशीर्वाद लिया।
देवनानी ने कहा कि सत्संग का मानव जीवन में महत्व है। संत सेवा और सद कार्यों में समय देना चाहिए। सनातन का संकल्प लेना पावन कार्य है। समाज को जोड़े रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। संत भगत प्रकाश के प्रवचनों का श्री देवनानी ने श्रवण किया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Similar Post
-
राजस्थान सात वार, नौ त्योहार की संस्कृति वाला प्रदेश- राज्यपाल
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रव ...
-
युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित कर रहा ‘फिट इंडिया अभियान’: भजनलाल शर्मा
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल श ...
