युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित कर रहा ‘फिट इंडिया अभियान’: भजनलाल शर्मा
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘फिट इंडिया’ अभियान देश के युवाओं को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक एवं प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिटनेस व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त व ऊर्जावान समाज के निर्माण का आधार है। मुख्यमंत्री ने रविवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल से पिंकसिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर बैडमिंटन खिलाड़ी ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु का अभिनंदन किया।
धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति युवाओं का समर्पण व जुनून राजस्थान की पहचान है और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन समाज में ऊर्जा का संचार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर फिट राजस्थान के संकल्प को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने मैराथन को 'जीरो हंगर' की पहल से जोड़ने की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी अन्नपूर्णा रसोई योजना के माध्यम से मात्र आठ रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान सात वार, नौ त्योहार की संस्कृति वाला प्रदेश- राज्यपाल
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रव ...
-
युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित कर रहा ‘फिट इंडिया अभियान’: भजनलाल शर्मा
जयपुर, रविवार, 30 नवम्बर 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल श ...
