परिसीमन विधेयक का समर्थन जनादेश के साथ विश्वासघात होगा : कॉजपा
नई दिल्ली, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद में परिसीमन विधेयक का विरोध करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी दल या नेता इस विधेयक को पारित कराने में मदद करेगा, वह ‘‘जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात’’ करेगा। कॉजपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रस्तावित कवायद का सबसे नुकसानदेह पहलू ‘‘सत्तारूढ़ दल को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पक्षपातपूर्ण पुनर्निर्धारण’’ है।’’
पार्टी ने सभी दलों से अपील की कि वे भारत के चुनावी नक्शे में ‘‘हेरफेर’’ की कोशिश के खिलाफ एकजुट हों। कॉजपा ने कहा, ‘‘कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को केंद्रित करके और अन्य क्षेत्रों में उन्हें बांटकर, कुल डाले गए मतों की संख्या में कोई बदलाव किए बिना भी राजनीतिक नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है।’’ पार्टी ने कहा कि उसे इस बात की ‘चिंता’ है कि पर्याप्त सुरक्षा उपायों और स्वतंत्र जांच के बिना, चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करने का इस्तेमाल भाजपा को स्थायी चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
बयान में कहा गया, ‘‘चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं दशकों तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रभावित कर सकती हैं। अगर इन सीमाओं को इस तरह तय किया जाए कि मौजूदा सरकार को फायदा पहुंचे, तो नागरिकों को लग सकता है कि जनमत में आए बदलाव अब संसद की संरचना में निष्पक्ष रूप से नहीं दिख रहे हैं।’’ कॉजपा ने कहा, ‘‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतांत्रिक मानदंडों के के प्रति कपटी हैं और पहले ही लोगों का भरोसा तोड़ चुके हैं। उनके शामिल होने से, परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पर किसी को भी कोई भरोसा नहीं होगा।’’
Similar Post
-
स्थायी जल स्रोतों के संरक्षण एवं बेहतर जल प्रबंधन पर दें जोर - मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा ...
-
परिसीमन विधेयक का समर्थन जनादेश के साथ विश्वासघात होगा : कॉजपा
नई दिल्ली, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने ...
-
परिसीमन विधेयक लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, पुरजोर विरोध करेंगे: ‘इंडिया’ गठबंधन
नई दिल्ली, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ न ...
