कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास रेल पटरी का एक हिस्सा धंसा
कोलकाता, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास मंगलवार सुबह रेल पटरी का एक हिस्सा धंस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पटरी के नीचे बनी पुरानी नाली के ढहने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना सियालदह दक्षिण परिसर से कुछ दूरी पर हुई, जहां दशकों पुरानी नाली के ऊपर से गुजरने वाली रेल पटरी का एक हिस्सा धंस गया। उन्होंने बताया कि इसके नीचे बिछी पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित हिस्सा एक लूप लाइन पर था और यात्री ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
Similar Post
-
कार्तिगई दीपम उत्सव: बारिश की परवाह किये बिना लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की
तिरुवन्नमलाई, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। रुक-रुककर हो रही बारिश औ ...
-
कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास रेल पटरी का एक हिस्सा धंसा
कोलकाता, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कोलकाता में सियालदह स्टेशन के ...
-
अकाली दल-भाजपा का गठबंधन दिशाहीन, दोनों दल सत्ता के लालच में फिर साथ आए : परगट सिंह
चंडीगढ़, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध् ...
