राजस्थान के फलोदी में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत

img

जोधपुर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राजस्थान के फलोदी जिले में मंडला कला के पास श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक टेम्पो ट्रैवलर की एक कार से टक्कर हो जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार शाम उस समय हुआ, जब गुजरात के रहने वाले श्रद्धालु रामदेवरा स्थित एक धार्मिक स्थल के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। घायलों को शुरुआत में देचू उप-जिला अस्पताल और मंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। कुल 16 घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि इन घायलों में से एक व्यक्ति को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकतर घायलों को उनके परिजन बाद में गुजरात ले गए। हालांकि, फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोटों से पीड़ित चार मरीज अब भी यहां अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार हो रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement