मणिपुर के इंफाल में म्यामां के तीन नागरिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गये
इंफाल, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पुलिस ने म्यामां के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से याबा की गोलियां एवं अफीम समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भारत-म्यामां सीमा के समीप बेहियांग गांव से पौखानपियांग मिलुन (38), लिएनसियानमिनथांग मिलुन (27) और पौखांटुआंग मिलुन (27) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों म्यामां निवासी हैं।
मणिपुर में 398 किलोमीटर लंबी भारत -म्यामां अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर हिस्से पर बाड़ लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों के पास से लगभग 7.4 किलोग्राम अवैध नशीली दवा 'याबा' और तीन किलोग्राम अफीम जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि उनके पास से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। 'याबा' का थाई भाषा में अर्थ ‘खुशमिजाजी दवा’ है । यह उत्तेजना बढ़ाती है और भारत में इसे प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है। पुलिस ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में एनडीपएस कानून और विदेशी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स ...
-
केरलम : शबरिमला मंदिर में स्वच्छता के लिए 1,000 कर्मियों की तैनाती
पत्तनमथिट्टा, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। केरलम के शबरिमला स्थित भग ...
-
मणिपुर के इंफाल में म्यामां के तीन नागरिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गये
इंफाल, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में प ...
