जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 92.84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास
मेंढर/जम्मू, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को पुंछ जिले के सीमावर्ती कस्बे मेंढर में 92.84 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं में बिजली, बाढ़ से सुरक्षा, सड़क संपर्क, शिक्षा और जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, प्रमुख परियोजनाओं में मेंढर में 50 एमवीए क्षमता वाले ग्रिड उपकेंद्र की स्थापना और मेंढरी नाले के किनारे बाढ़ से बचाव के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा सड़क संपर्क, शिक्षा और जलापूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी इनमें शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) की तीन नए मार्गों पर बस सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मेंढर में सार्वजनिक परिवहन और पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए दो नए जल टैंकरों को भी उन्होंने रवाना किया। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जम्मू-कश्मीर के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाने और विकास कार्यों को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स ...
-
केरलम : शबरिमला मंदिर में स्वच्छता के लिए 1,000 कर्मियों की तैनाती
पत्तनमथिट्टा, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। केरलम के शबरिमला स्थित भग ...
-
मणिपुर के इंफाल में म्यामां के तीन नागरिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गये
इंफाल, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में प ...
