इमारत ढहने से हुई जान-माल की हानि दुखद: दिल्ली की मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विवेक विहार इलाके में इमारत ढहने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 साल पुरानी इस इमारत में पिछले कई वर्षों से दरारें आ रही थीं। मंगलवार सुबह इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शाहदरा के ज्वाला नगर में इमारत ढहने से हुई जनहानि दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स ...
-
केरलम : शबरिमला मंदिर में स्वच्छता के लिए 1,000 कर्मियों की तैनाती
पत्तनमथिट्टा, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। केरलम के शबरिमला स्थित भग ...
-
मणिपुर के इंफाल में म्यामां के तीन नागरिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गये
इंफाल, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में प ...
