हरियाणा के सोहना चौक पर बनेगा 2.75 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटिड कॉरिडोर
चंडीगढ़, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सोहना में सोहना चौक पर 2.75 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटिड कॉरिडोर (ऊपरगामी सड़क मार्ग) के निर्माण के लिए 340.78 करोड़ रुपये की मंजूरी देने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री गंगवा ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-919 और राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए के जंक्शन पर बनने वाले इस एलिवेटिड कॉरिडोर से सोहना की यातायात प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात और तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए यह परियोजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण से सोहना चौक पर यातायात जाम की समस्या कम होगी, सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके अलावा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से क्षेत्र की संपर्क सुविधा भी और बेहतर होगी। गंगवा ने कहा कि मजबूत और आधुनिक सड़क नेटवर्क का विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देने के लिए गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए गंगवा ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्यभर में सड़क संबंधी बुनियादी ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है।
Similar Post
-
व्यापारियों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20 लोग पकड़े गए
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने यहां के व्याप ...
-
धमकी मामले में अंतरिम राहत अवधि बढ़ाने संबंधी अभिषेक की याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई
कोलकाता, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवा ...
-
हरियाणा के सोहना चौक पर बनेगा 2.75 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटिड कॉरिडोर
चंडीगढ़, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ...
