सोनिया की पुस्तक के विमोचन में ‘इंडिया’ गठबंधन के कई प्रमुख नेता हुए शामिल, अमरिंदर भी पहुंचे
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन समारोह में उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही 'इंडिया' गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर की मौजदूगी भी अहम रही जो अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला शामिल हुए। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के कई सदस्य, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस पुस्तक विमोचन समारोह में मौजूद रहे।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' बीते 10 नवंबर को पाठकों के लिए उपलब्ध हुई। इसमें उन्होंने अपने जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभवों का वर्णन किया है। इसमें इटली में बिताए बचपन, भारत आगमन, राजीव गांधी से विवाह और भारतीय संस्कृति को अपनाने की यात्रा का उल्लेख है। पुस्तक में गांधी परिवार के जीवन, कठिन परिस्थितियों, संघर्षों और भावनात्मक अनुभवों को भी प्रस्तुत किया गया है।
Similar Post
-
सोनिया की पुस्तक के विमोचन में ‘इंडिया’ गठबंधन के कई प्रमुख नेता हुए शामिल, अमरिंदर भी पहुंचे
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ...
-
राहुल, अन्य विपक्षी नेताओं ने न्यायालय से एसआईआर पर निर्वाचन आयोग से सवाल पूछने की अनुमति मांगी
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रा ...
-
लोकतंत्र में असहमति के बावजूद सहमति जरूरी, जनता व संविधान के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि : राधाकृष्णन
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृ ...
