राहुल, अन्य विपक्षी नेताओं ने न्यायालय से एसआईआर पर निर्वाचन आयोग से सवाल पूछने की अनुमति मांगी

img

नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य नेताओं ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग को कुछ सवालों की सूची भेजने की अनुमति मांगी, जो मतदाता सूचियों के राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित हैं।  राहुल और अन्य विपक्षी नेताओं ने अपनी लंबित याचिका में दायर एक आवेदन के तहत शीर्ष अदालत से एसआईआर को मंजूरी देने, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणालियों में बदलाव करने जैसे मुद्दों पर आयोग की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल करने वाले उप निर्वाचन आयुक्त को हलफनामे के जरिये जवाब दायर करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। याचिका में सवाल किया गया है कि क्या निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रव्यापी एसआईआर से जुड़े फैसले वास्तव में एक सामूहिक निकाय के रूप में लिए थे या फिर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने अन्य निर्वाचन आयुक्तों की जानकारी, मंजूरी या सहमति के बिना ही आयोग की शक्तियों का इस्तेमाल किया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement