एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल मई में मिजोरम में करीब 30.72 करोड़ रुपये मूल्य की 236.33 किलोग्राम मेथामफेटामीन गोलियां जब्त किए जाने के मामले में असम के सिलचर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान नुरुल इस्लाम के रूप में हुई है और उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनआईए की जांच में पता चला है कि इस्लाम जब्त की गई मेथामफेटामीन गोलियों की म्यांमा से भारत के मुख्य भूभाग तक तस्करी का मुख्य साजिशकर्ता था और इसके लिए वह अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था।
मेथामफेटामीन को मेथ के नाम से भी जाना जाता है और वह एक शक्तिशाली कृत्रिम मनोउत्तेजक पदार्थ है। इसके दुरुपयोग और इसकी लत लगने की आशंका काफी अधिक होती है। इसे स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मन:प्रभावी पदार्थ के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसका अवैध निर्माण, परिवहन और तस्करी करने पर कड़े दंड का प्रावधान है। इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इनमें मिजोरम के दो, त्रिपुरा के दो और असम का एक आरोपी शामिल है। एनआईए ने कहा कि साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इसके व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहर ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले स ...
