कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लारू जंगलों में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, इलाके में सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। CRPF के जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीते 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी पर करीब 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां चलाई थीं। दोपहर करीब 2:15 बजे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घने पेड़ों और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान घायल जवानों को लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट की तस्वीर दिखाई गई। जवानों ने उसकी पहचान हमलावरों में से एक के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, लतीफ भट कुलगाम का रहने वाला है और घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकियों में शामिल है। उस पर दक्षिण कश्मीर में पहले भी कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप है। लतीफ भट पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या करने का भी आरोप लगा है। इसके साथ ही लतीफ पर 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी नाम शामिल है। पुलिस ने आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को गिरफ्तार करने के लिए 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहर ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 17 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले स ...
