राज्यपाल ने जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को चाकसू तहसील के ग्राम निमोडिया पहुंचे। उन्होंने वहां जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां पिच्छी परिवर्तन महोत्सव में भी भाग लिया और कहा कि युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने का यह अपूर्व अवसर है। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि जैन धर्म नहीं संस्कृति है। उन्होंने जैन धर्म की अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को सभी को आत्मसात करने का आह्वान किया।
राज्यपाल श्री बागडे श्रद्धालुओं को आचार्य, मुनिराज और आर्यिका माताजी को नई पिच्छी भेंट करने और उनकी पुरानी पिच्छी को प्रसाद स्वरूप प्राप्त करने की घटना के भी साक्षी बने। उन्होंने जैन साधु-साध्वियों द्वारा अपने साथ मोर के पंखों से बनी 'पिच्छी' के जरिए सूक्ष्म जीव को भी कष्ट न पहुंचने की सोच को धर्म की उदात्त दृष्टि बताते हुए आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज और अन्य साधु साध्वियों को प्रणाम निवेदित किया और उनका आशीर्वाद लिया।
Similar Post
-
राज्यपाल ने जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को ...
-
वंचितों को वरीयता के साथ हो रहा जनजातीय समाज का शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण- CM शर्मा
- मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को 151वीं जयंती पर कि ...
-
शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बड़ा योगदान- राज्यपाल
- राज्यपाल बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें ...
