शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बड़ा योगदान- राज्यपाल
- राज्यपाल बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे रविवार को टोंक जिले की नगरपालिका निवाई पहुंचे। जहां श्री बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, आत्मसंयम और त्यागशील जीवन जीने की सीख देता है। भगवान महावीर स्वामी ने संयम और सरलता को जीवन का आदर्श रुप बताया है। शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बहुत बड़ा योगदान है। यह जीवित प्राणियों में अनुशासित और आत्मिक शुद्धता पर जोर देता है।
राज्यपाल श्री बागडे ने जैन श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता की सेवा को सबसे बड़ा और पुण्यकारी माना गया है। जैन धर्म गौमाता की देखभाल, गौशालाओं में आर्थिक दान, चारे की व्यवस्था और संरक्षण में भी अग्रणी है। उन्होंने आचार्य सुंदर सागर जी महाराज और अन्य साधु साध्वियो को प्रणाम निवेदित किया और उनका आशीर्वाद लिया।
Similar Post
-
राज्यपाल ने जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को ...
-
वंचितों को वरीयता के साथ हो रहा जनजातीय समाज का शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण- CM शर्मा
- मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को 151वीं जयंती पर कि ...
-
शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बड़ा योगदान- राज्यपाल
- राज्यपाल बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें ...
