तरनतारन हादसा : मुख्यमंत्री मान ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
चंडीगढ़, रविवार, 15 नवम्बर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के तरनतारन जिले में दो बसों की टक्कर में मारे गए प्रत्येक यात्री के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं के पास शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-54 पर पंजाब सरकार द्वारा संचालित तीर्थयात्रियों की दो बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार तीर्थयात्रियों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
इन बसों में राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत कुल 37 तीर्थयात्री सवार थे। मान ने अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में एक बस चालक वाहन को डिवाइडर के पार ले गया, लेकिन दुर्भाग्यवश विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टक्कर हो गई। मृतकों में से चार तीर्थयात्री थे, जबकि एक, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति था।
Similar Post
-
कैबिनेट में महिला सदस्य को शामिल करने का प्रस्ताव कांग्रेस आलाकमान के समक्ष रखा गया: शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 15 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
तरनतारन हादसा : मुख्यमंत्री मान ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
चंडीगढ़, रविवार, 15 नवम्बर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
यातायात नियमों के उल्लंघन में राजनीतिक दखल बर्दाश्त नहीं : सतीशन
कोच्चि, रविवार, 15 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीश ...
