रेवंत रेड्डी ने मोदी को ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ और ‘इन्वेस्ट तेलंगाना’ सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

img

नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें आठवें ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ तथा ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। ये दोनों कार्यक्रम अगले महीने हैदराबाद में आयोजित किये जाएंगे। तेलंगाना सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बैठक के दौरान रेड्डी ने राज्य की सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के खेल मंत्री वकिति श्रीहरि और सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी भी मौजूद थे। बाद में रेड्डी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आवास पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के लोगो और शुभंकर के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट’ का आयोजन सात से नौ दिसंबर तक किया जाएगा जबकि जबकि तेलंगाना द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 11 दिसंबर को शुरू होगा और इसका समापन 22 दिसंबर को होगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement