पंजाब: पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
चंडीगढ़, रविवार, 15 नवम्बर 2026। पंजाब में संगठित आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर रोधी कार्यबल ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं सहित 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल थे।
यादव ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों की तस्करी में भी कथित रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन आकाओं ने उन्हें पंजाब में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा था। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने, अन्य सहयोगियों की पहचान करने और व्यापक आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
