उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना

img

महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचलौल तहसील प्रशासन ने खेतों में कथित तौर पर पराली जलाने के लिए 46 किसानों पर कुल 1.15 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बार बार जागरूकता अभियान चलाए जाने और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद करीब 35-40 गांवों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद 46 किसानों को इन नियमों का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार पाया गया, जिसके बाद एसडीएम अविनाश त्रिपाठी के निर्देश पर यह जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि दो एकड़ तक की जोत वाले प्रत्येक किसान पर 2,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। त्रिपाठी ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण और मिट्टी को नुकसान पहुंचता है और किसानों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement