पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया

img

नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश से अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ दिन पहले ही वह मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।  राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने पुरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उत्तर प्रदेश से पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। वह पांच नवंबर को मध्यप्रदेश सीट के लिए निर्विरोध चुने गए, और उनका कार्यकाल दो अप्रैल, 2030 को समाप्त होगा।

पुरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्यप्रदेश की सीट से नामित किया गया था। मुरुगन ने 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा सीट के रिक्त होने की घोषणा करते हुए, महासचिव पी.सी. मोदी ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के सदस्य हरदीप सिंह पुरी ने सदन से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, जो 14 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement