गुजराती नववर्ष पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते, दी शुभकामनाएं

img

अहमदाबाद, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। गुजराती नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते ने देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम अहमदाबाद के थलतेज स्थित श्री अमित भाई शाह के निवास (बंगले) पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आस्था पराते ने उन्हें गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। गुजराती नववर्ष के अवसर पर आयोजित इस मुलाकात ने पारंपरिक नववर्ष की शुभकामना एवं आत्मीय संवाद का अवसर प्रदान किया। आस्था पराते ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को भी गुजराती नववर्ष की बधाई देते हुए नए साल में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement