महबूबा मुफ्ती सर्वसम्मति से एक बार फिर पीडीपी अध्यक्ष निर्वाचित

img

श्रीनगर, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को बृहस्पतिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वह वर्ष 2002 से लगातार इस पद पर बनी हुई हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, जम्मू और श्रीनगर के निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने महबूबा मुफ्ती को फिर से अध्यक्ष चुने जाने का सर्वसम्मति से समर्थन किया। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि वरिष्ठ नेता मोहम्मद खुर्शीद आलम ने इसका समर्थन किया। पार्टी ने बताया कि बैठक में मौजूद निर्वाचक मंडल के सभी सदस्यों ने महबूबा मुफ्ती की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इसे पार्टी का सामूहिक निर्णय बताया गया है। बयान के मुताबिक, जम्मू के निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लिया और महबूबा मुफ्ती को दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement