शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया। अभिनेता ने सोमवार को 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को सचिन-जिगर ने संगीतबद्ध किया है और इसे अरिजीत सिंह तथा मधुबंती बागची ने गाया है। इसमें एड शीरन का अंग्रेजी रैप भी शामिल है। शाहरुख ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘‘यह दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है... जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है... प्यार और दूसरी जंगों का।’’ उन्होंने बताया कि गाना रिलीज हो गया है और फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। गाने की शुरुआत शाहरुख के एक संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ‘‘मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, निशाना मेरी माशूका। और वह आशिकी क्या जो दिल चीर न दे।’’ फिल्म 'किंग' में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। शाहरुख करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' वर्ष 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं।
Similar Post
-
‘रामायणम्’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण
नए पोस्टर में रवि दुबे लक्ष्मण के दमदार योद्धा वाले अंदाज में नजर आ ...
-
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फि ...
-
फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन मनाली में एक बार फिर ...
