फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं जाह्नवी कपूर

img

बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन मनाली में एक बार फिर फिल्मी हलचल तेज हो गई है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हिंदी फिल्म लग जा गले की शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंची हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री ने पहाड़ों का रुख किया है। मनाली की हसीन वादियों में अगले कुछ दिनों तक फिल्म के दृश्यों को कैमरे में कैद किया जाएगा। जाह्नवी कपूर इन दिनों बरागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा, आईएचसीएल सेलेक्शन्स में ठहरी हुई हैं। यहां पर कुल्लवी परंपरा से अभिनेत्री का स्वागत किया गया।

मनाली प्रवास के दौरान उन्होंने अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता एवं बरागढ़ रिजॉर्ट के निदेशक नकुल खुल्लर से मुलाकात की। इस दौरान रिजॉर्ट प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया। फिल्म की शूटिंग को लेकर उनके मनाली पहुंचने से स्थानीय पर्यटन और फिल्म जगत में भी उत्साह है। स्थानीय फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कैस्टा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक मनाली और आसपास के क्षेत्रों में जारी रहेगी। फिल्म यूनिट यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्दे पर उतारने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि मनाली दशकों से बॉलीवुड फिल्मकारों की पसंदीदा जगह रहा है। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, देवदार के घने जंगल, कलकल बहती ब्यास नदी, खूबसूरत गांव और पहाड़ी संस्कृति फिल्मों को शानदार प्राकृतिक पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। सोलंगनालाए नग्गर, कोठी, गुलाबा और आसपास के क्षेत्रों की खूबसूरती पहले भी कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। अटल टनल बनने के बाद लाहुल घाटी तक आसान पहुंच ने फिल्मकारों के लिए शूटिंग की नई संभावनाएं भी खोली हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के मनाली पहुंचने से एक बार फिर यह उम्मीद जगी है कि यहां की खूबसूरत वादियां बड़े पर्दे के जरिए देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचेंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement