केंद्र में ‘चोरी की सरकार’, मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा : खरगे

img

नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता से जाने पर ही लोकतंत्र बच सकेगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।’’ खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इन चोरों को सत्ता से निकालना होगा। मोदी सत्ता से जाएंगे तो तभी लोकतंत्र बचेगा।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता ऐसी कोशिशों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित की गई। विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement