दिल्ली में 1.279 किलोग्राम चरस बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में बिक्री के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश से लाई गई 1.279 किलोग्राम चरस जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर आरोपियों की कार को 27 अक्टूबर को द्वारका में डाबड़ी-गुरुग्राम मार्ग पर यशोभूमि टी-पॉइंट के गेट नंबर 10 के पास रोका गया और उनके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवदीप गोयत उर्फ छोटू (31), बंटी (34) और संदीप (30) के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के जींद जिले के निवासी हैं। पुलिस ने गोयत के पास से 879 ग्राम, बंटी के पास से 231 ग्राम और संदीप के पास से 169 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नशीले पदार्थ को ले जाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
उनके मुताबिक, इस बाबत अपराध शाखा थाने में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चरस खरीदने के लिए हिमाचल प्रदेश के जरी गए थे और संभावित खरीदारों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आए थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पैसा कमाने के लिए इस नशीले पदार्थ को बेचते थे। अधिकारियों ने बताया कि खेती से जुड़े गोयत के खिलाफ हत्या के तीन मुकदमे समेत 17 मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी से संबंधित मामले भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, गोयत ने बताया कि वह 2016 से चरस और सुल्फा का सेवन कर रहा है और इससे पहले जींद और चंडीगढ़ में चाय की दुकानों के पास बेचने के लिए हिमाचल प्रदेश के मलाणा और जरी से नशीला पदार्थ लाता था। अधिकारी ने बताया कि उसे इस साल मार्च में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और जून में जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, जींद में डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले बंटी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह लगभग चार साल से चरस और सुल्फा का सेवन कर रहा है और वह जेल में रहने के दौरान गोयत के संपर्क में आया तथा बाद में नशीले पदार्थों की तस्करी में उसके साथ शामिल हो गया। पुलिस ने बताया कि पोल्ट्री परिवहन वाहन चलाने वाला संदीप पैसे कमाने के लालच में बंटी के कहने पर चरम की तस्करी करने में शामिल हो गया।
Similar Post
-
शीर्ष अदालत ने एआईएफ, एफपीआई के अंतिम लाभार्थी के खुलासे संबंधी मोइत्रा की अर्जी खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पत ...
-
राष्ट्रीय वाद नीति की समीक्षा करेगी संसदीय समिति
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। संसद की एक समिति ने ‘राष्ट ...
-
दिल्ली में 1.279 किलोग्राम चरस बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ...
