आग लगने के बाद मकान से एलपीजी सिलेंडर हटाकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा हादसा टाला

img

नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। दक्षिण दिल्ली के खानपुर में रविवार को आग लगने के बाद एक मकान से चार एलपीजी सिलेंडर हटाकर दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने बड़ा हादसा टाल दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जवाहर पार्क स्थित एक मकान में दोपहर आग लग गई। इसने बताया कि रेफ्रिजरेटर में विस्फोट के बाद आग लगने की बात कही जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित हिस्से के पास रसोई में एलपीजी के तीन बड़े और एक छोटा सिलेंडर रखा था, जिससे आग फैलने और बड़ा हादसा होने का खतरा था। अधिकारी ने कहा, ''आग लगने के संबंध में पीसीआर को सूचना मिलने के बाद नेब सराय थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने गर्म हो चुके सभी एलपीजी सिलेंडर को गीले कपड़ों की मदद से सावधानीपूर्वक आग प्रभावित हिस्से से दूर हटाया। इससे आग के और फैलने का खतरा कम हो गया।'' इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement