मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों पर लगातार प्रहार करेगा भारत : अमित शाह

img

नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि असम, मिजोरम और मणिपुर में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,424 बैंक खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया गया। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स ’पर एक पोस्ट में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की सराहना की। यह अभियान शुक्रवार को भारत, म्यांमा और बांग्लादेश में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को ध्वस्त करने के लिए चलाया गया था।  उन्होंने कहा, ‘‘भारत मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने तक प्रहार करता रहेगा।’’

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गईं और 500 डेटोनेटर तथा 12 लाख रुपये जब्त किए गए। शाह ने कहा कि यह गिरोह ‘‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’’ के जरिए भारत, म्यांमा और बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। गृह मंत्री ने कहा कि यह अभियान 31 दिसंबर 2029 तक मादक पदार्थों के हर तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के  सरकार के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने 23 अक्टूबर को की गई छापेमारी में मिली सफलता के लिए केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों के पुलिस बलों की संयुक्त मादक पदार्थ-रोधी टीम को बधाई दी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement