रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ‘नॉर्थ कैंपस’ में उन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करने और अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं जहां अंधेरा रहता है। गुप्ता ने बुधवार को परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘परिसर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ उन्होंने कला संकाय के बाहर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत करने, जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है, वहां कैमरे लगाने और परिसर से कूड़ा हटाने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement