सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे

img

गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 11 अक्टूबर को पूरे राज्य में विशेष नामांकन शिविर आयोजित करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसआईआर के बाद छह सितंबर को प्रकाशित सिक्किम की अंतिम मतदाता सूची में 4,18,467 मतदाता थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले राज्य में 4,71,018 मतदाता थे। सिक्किम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) अन्य क्षेत्रीय स्तर के कर्मियों के साथ मिलकर 11 अक्टूबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह अभियान उन वैध मतदाताओं पर केंद्रित होगा, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा, उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और मतदाता के रूप में पंजीकरण के पात्र हैं लेकिन अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं। इसमें कहा गया कि विशेष अभियान जरूरत के अनुसार निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) स्तर पर चलाया जाएगा और जिला निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। सिक्किम की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 625 हो गई है, जो एसआईआर से पहले 572 थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement