सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

img

पटना, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू किये गये ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक आवास के लॉन में झाड़ू लगाई। चौधरी ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह टी-शर्ट और पैंट पहने हुए सफाई अभियान में हिस्सा लेते नजर आए। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘ ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत मैंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।’’

चौधरी ने इस दौरान ‘लोक सेवक आवास’ के सामने सफाई करने का भी उल्लेख किया। उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री के दशकों पुराने आवास 1, अणे मार्ग का नाम बदलकर ‘लोक सेवक आवास’ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने के अपने सह-पायलट के प्रयास को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर है और सऊदी अरब के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। मच्छार पर बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे। चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ के प्रतीक कैप्टन मच्छार ने संकट की घड़ी में जिस धैर्य और वीरता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘आपका यह शौर्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement