जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस

img

जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंगी और शानदार कार बनाने वाली एक कंपनी की कार्यशाला (वर्कशॉप) में भीषण आग लगने से कई कारें और कलपुर्ज जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार बालाजी बाजार स्थित कार्यशाला में मंगलवार रात लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के समय कार्यशाला में 50 से अधिक नई और पुरानी कारें खड़ी थीं। इनमें से कुछ कारें आग में जल गईं।

आग के और फैलने से पहले पुलिस और दमकलकर्मियों ने कई गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आग में आठ कारें, वाहनों के महंगे कलपुर्जे व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। अग्निशमन अधिकारी उषा शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement