राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान के अनेक हिस्सों से विदा होने के साथ ही राज्य के अनेक, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में तापमान फिर चढ़ गया है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य के कई भागों से से विदा होने लगा है। आगामी दिनों में राज्य के कुछ और भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इसके अनुसार, इस सप्ताह राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। वहीं बुधवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक दो जगह पर हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान सूखा रहा। सर्वाधिक दो मिलीमीटर बारिश डूंगरपुर में दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री व चुरू तथा पिलानी में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
