रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजना के प्रचार के लिए बुधवार को ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन ऐसी ट्रेन होती है जिसके बाहरी हिस्से पर विज्ञापन की शीट लगाई जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आईटीओ मेट्रो स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसने कहा कि इस पहल के माध्यम से दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी पहल की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। बयान के मुताबिक, पांच मेट्रो ट्रेन के 36 डिब्बों को दिल्ली सरकार की योजनाओं से संबंधित संदेशों के साथ प्रदर्शित किया गया है। ये ट्रेन मेट्रो की रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर संचालित होंगी और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के लगभग 67 प्रतिशत हिस्से को कवर करेंगी। गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक दिल्लीवासी इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
