ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। सिब्बल ने यह भी कहा कि सरकार में सीईसी की कार्रवाई के पीछे कौन है, इसकी जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने यह मांग उस वक्त की है जब अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और प्रक्रियागत बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से संबंधित सभी कार्य रोक दिए जाने चाहिए और उच्चतम न्यायालय को नए सिरे से चुनाव कराने की अपनी असाधारण शक्ति के इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं कि वे पूरे देश में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन शुरू करें।’’
Similar Post
-
गुजराती नववर्ष पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते, दी शुभकामनाएं
अहमदाबाद, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। गुजराती नववर्ष के पावन अवसर ...
-
दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में तेज वृद्धि, तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत :न्यायालय
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि ...
-
अशोक गहलोत ने बंकर रॉय के निधन पर शोक जताया
जयपुर, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अ ...
