‘माँ इंति बंगारम’ का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी फिल्म माँ इंति बंगारम का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा।फिल्म में सामंथा स्वर्णा की भूमिका में नजर आएंगी, जो परिवार की जिम्मेदारियों और उम्मीदों के बीच बहू के रूप में अपनी जिंदगी संभालती है। कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है, जब उनके भीतर छिपा एक्शन से भरपूर अंदाज सामने आता है। माँ इंति बंगारम में एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पारिवारिक जीवन में अकसर अनदेखी रह जाने वाली ताकत को रेखांकित करती है और रूढि़वादी धारणाओं को भी मनोरंजक अंदाज में चुनौती देती है।
Similar Post
-
कृति सेनन ने अपनी बकेट लिस्ट से पॉटरी आर्ट को पूरा किया
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बकेट ल ...
-
‘माँ इंति बंगारम’ का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी ...
-
एक कलाकार में संवेदनशीलता, शालीनता और संस्कृति का होना जरूरी- कैलाश खेर
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। मशहूर गायक कैलाश खेर ने आईएएनएस क ...
