दिल्ली में डंपर ने क्रेन और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत, तीन घायल

img

नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब हरियाणा पंजीकरण संख्या वाला डंपर नोएडा की ओर से आ रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संगम विहार निवासियों उमेश (23) और प्रवीण (35) तथा सूरज (34) के रूप में हुई है। सूरज एक कंपनी में एचआर प्रबंधक था। उसके बारे में अन्य जानकारी उसके नियोक्ता से जुटाई जा रही है। उसने बताया कि घायलों की पहचान संगम विहार निवासियों आकाश (20) और अनूप (26) तथा रोहिणी निवासी खेम सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी एक अन्य कर्मचारी सुधीर इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया और अभी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement