दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी छह रेंज के पुलिस थानों में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ के दौरान 2,333 शिकायत और फरियादों की सुनवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच सशक्त संवाद तथा शिकायत निवारण में सुधार के उद्देश्य से आयोजित की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस थानों में जनसुनवाई में हिस्सा लिया तथा नागरिकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की भी निगरानी की। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश के बाद ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ कार्यक्रम की शुरुआत जून में की गई थी। ये जनसुनवाई राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजित की गई।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
