जमीन घोटाला : अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सहायक को हिरासत में लिया गया
कोलकाता, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई सालबोनी जमीन घोटाला मामले में रॉय की अग्रिम जमानत याचिका उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के तुरंत बाद की गई। अधिकारियों के अनुसार, सीआईडी के अधिकारियों ने रॉय को कोलकाता स्थित बनर्जी के कालीघाट आवास से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई सालबोनी में सरकारी जमीन की कथित अवैध बिक्री के मामले में की गई है। इस मामले में अभिषेक बनर्जी के सहायक रॉय को पहले भी कई बार राज्य सीआईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया था। इससे पहले शीर्ष अदालत ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और उसे जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।
Similar Post
-
आग लगने के बाद मकान से एलपीजी सिलेंडर हटाकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा हादसा टाला
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। दक्षिण दिल्ली के खानपुर में ...
-
मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों पर लगातार प्रहार करेगा भारत : अमित शाह
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
-
इसरो के पास 2029 तक चार प्रक्षेपण स्थल होंगे : नारायणन
चेन्नई, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठ ...
