जनसंघ जोधपुर निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा

img

जोधपुर, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। अखिल भारतीय जन संघ की ओर से राजस्थान के आगामी निकाय चुनावों को लेकर रविवार को जोधपुर में एक महत्वपूर्ण चुनावी एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने तथा सभी सीटों पर योग्य एवं मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारियों पर विस्तर से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह शेखावत गांगियासर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल शिवचरण, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रेम शंकर कौशिक तथा संयोजक मुकेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी निकाय चुनावों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन एवं टिकट वितरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा स्थानीय जनसमस्याओं को प्रभावी चुनावी मुद्दों के रूप में उठाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनावी तैयारियों को मजबूत करेगा। जोधपुर में चुनावी जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण अनुमोदन जोधपुर जिले में निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सुश्री मोनिका शर्मा को जिला प्रभारी तथा धनश्याम थानवी ( काका श्री ) को जिला चुनाव प्रभारी बनाए जाने के संबंध में जोधपुर संभाग का अनुमोदन प्राप्त हुआ। दोनों पदाधिकारियों को संभावित उम्मीदवारों के चयन, संगठनात्मक समन्वय तथा चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संभावित उम्मीदवारों, वार्ड स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

पत्रकारिता और संगठन के बीच समन्वय की भूमिका बैठक को सफल बनाने में मीडिया क्षेत्र में कलम के सिपाही के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पत्रकार ललित अग्रवाल हिंदुस्तानी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ललितेश्वरानंद गिरी महाराज, सनातनी विचारधारा एवं राष्ट्रीय चितंन से जुड़े संत श्री, की मध्यस्थता एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे तथा आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक होटल इंदिरा इन, पुलिस लाइन के सामने, जोधपुर, राजस्थान में आयोजित की गई। अखिल भारतीय जन संघ अपने वैचारिक एवं राष्ट्रवादी आदर्शों के अनुरूप निरंतर जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर कार्य करता रहेगा। आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन द्वारा प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से तैयारियां तेज किए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। मीडिया से विशेष अनुरोध 16 अगस्त 2026 को जोधपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण चुनावी एवं संगठनात्मक बैठक के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement